जम्मू से कन्याकुमारी तक चल पड़ी चेन्नई एक्सप्रेस
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की साल 2013 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' आज सुबह ही जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक का सफर तय कर चुकी है। अब आप सोचेंगे कि ऐसा कैसे। तो आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने देश के लीडिंग न्यूजपेपर टाइम्स ऑफ इंडिया के पहले पेज पर ही इस फल्म का ऐड दिया है। इस ऐड में फिल्म का पोस्टर है जिसमें एक बाईक पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण बैठे हैं और चारों तरफ साउथ इंडियन एक्टरों की कुछ तस्वीरें लगी हुई हैं। ये ऐड आज देश भर में रिलीज हुआ है और इसी के साथ शाहरुख खान के फैन्स का इंतजार भी शुरु हो चुका है।
पहले 'चेन्नई एक्सप्रेस' की हिरोइन करीना कपूर और आसिन बताई जा रही थीं लेकिन फिल्म की कास्ट के निर्धारित होते ही सबको पता चल गया कि इस फिल्म की हिरोइन कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं। 2007 में रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम के बाद शाहरुख खान और दीपिका की ये दूसरी फिल्म होगी जिसमें दोनों साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भी शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीस के द्वारा हो रहा है।
फिल्म की रिलीज डेट अभी तक कंफर्म नहीं हुई है लेकिन रोहित अपनी फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अभी से ये प्रमोशन शुरु कर दिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बीच कई रोमांटिक सीन्स फिल्माए गये हैं लेकिन चूंकि ये रोहित शेट्टी की फिल्म है इसलिए इसमें एक्शन और कॉमेडी भी भरपूर मिलेगा। खास बात ये है कि इस फिल्म में एक बार फिर से शाहरुख के किरदार का नाम राहुल है।


Click it and Unblock the Notifications
