चेन्‍नई एक्‍सप्रेस के प्रमेाशन पर बोले शाहरूख, डांस करने से लगता है डर

मुंबई। बॉलीवुड में पिछले 22 बर्षों से शीर्ष पर बने अभिनेता शाहरूख खान ने 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस' के प्रमोशन के मौके पर कहा है कि आज भी उन्‍हें डांस करने से डर लगता है। बकौल शाहरूख 'मैं डांस में पारंगत नहीं हूं और इसके नाम से ही नर्वस हो जाता हूं। मैं तो बस किसी तरह से पिछले बीस सालों से काम चला रहा हूं।'

शाहरूख ने यह बात दीपिका की उस तारीफ के जवाब में कही जिसमें दीपिका ने शाहरूख की तारीफ करते हुए कहा कि सफलता के शिखर पर पहुंचना आसान है, लेकिन बने रहना मुश्किल है, पर शाहरूख पिछले दो दशकों से शिखर पर बने हुए हैं। इसी से पता चलता है कि वह कितने बेहतरीन कलाकार है।

शाहरूख और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए वह टीवी शो में जा रहे हैं। वहीं यह फिल्‍म ब्रिटेन के 125 सिनेमा घरों की 170 स्‍क्रीन पर रिलीज हो रही है। ब्रिटेन में बॉलीवुड की इतनी बड़ी रिलीज आज तक किसी फिल्‍म की नहीं हुई है। इस पर शाहरूख ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। वैसे भी कलाकार की लोकप्रियता किसी स्‍थान विशेष पर निर्भर नहीं रहती है और मेरी लोकप्रियता की एक वजह ब्रिटेन के दर्शक भी हैं।

यह फिल्‍म शाहरूख के करियर के लिए काफी महत्‍वपूर्ण बताई जा रही है क्‍योंकि उनकी पिछली फिल्‍में 'जब तक है जान' और 'रा वन' कोई खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाई थी। वहीं इस फिल्‍म का निर्माण उनके प्रोडक्‍शन हाउस 'रेड चिलीज इंटरटेनमेंट' के बैनर तले किया गया है। फिल्‍म रावन भी शाहरूख की होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म थी जो कि कामयाब नहीं रही। फिल्‍म दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी, फिर भी भारत में सफल न हो सकी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X