चेन्नई एक्सप्रेस प्रोड्यूसर करीम मोरानी दूसरी बार भी निकले कोरोना पॉज़िटिव, बढ़ रही है चिंता
चेन्नई एक्सप्रेस प्रोड्यूसर करीम मोरानी का कोरोना के लिए दूसरा टेस्ट भी पॉज़िटिव पाया गया है जिसके बाद उनका पूरा परिवार काफी चिंतित हो चुका है। वजह है करीम का बीमारी ग्रसित शरीर।
दरअसल, करीम मोरानी 60 साल से ऊपर के व्यक्ति हैं और उन्हें दिल की बीमारी है। हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है और उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है।

करीम का परिवार ज़्यादा परेशान इसलिए है कि भले ही उनका शरीर कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं दिखा रहा है इसके बावजूद वो दूसरी बार कोरोना पॉज़िटिव पाए गए।
फिलहाल मुंबई के एक प्राईवेट अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है और कहा जा रहा है कि फिलहाल उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। लेकिन अभी उनकी हालत पर पूरी स्थिति ठीक से किसी को नहीं पता है।


Click it and Unblock the Notifications











