चेन्नई एक्सप्रेस प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शज़ा मोरानी कोरोना पॉज़िटिव, 9 लोगों पर खतरा
अगर आपको लगता है कि आप कोरोना से कोसों दूर हैं तो आप गलत हैं। चेन्नई एक्सप्रेस और रा.वन जैसी फिल्में प्रोड्यूस करने वाले बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शज़ा, कोरोना पॉज़िटिव पाई गईं।
स्पॉटबॉय.कॉम ने अपनी एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया है कि शज़ा को नानावटी अस्पताल में पूरी तरह isolate करके रखा गया है। शज़ा की उम्र 31 साल है।

वहीं मोरानी परिवार के घर पर भी जल्दी ही municipal authorties पहुंचकर बाकी चीज़ों का ध्यान देंगी। उनका पूरा घर sanitize किया जाएगा।
स्पॉटबॉय ने BMC अधिकारी रेणु हंसराज से बात करने के बाद ये रिपोर्ट कंफर्म की है। गौरतलब है कि मोरानी परिवार जमनाबाई नरसी स्कूल के पास रहता है और शायद ये जुहू का पहला केस है।


Click it and Unblock the Notifications











