#Shock: चेन्नई एक्सप्रेस, डॉन प्रोड्यूसर पर रेप के आरोप!
चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर करीम मोरानी पर एक दिल्ली की लड़की ने रेप करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसे शादी का झांसा दिया गया।
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर करीम मोरानी पर एक 25 साल की लड़की ने रेप करने का आरोप लगाया है और इसी बिनाह पर उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद उन पर केस दर्ज किया है।
करीम मोरानी रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा वो रा.वन, दम, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों से भी जुड़ रहे हैं और बॉलीवुड का जाना माना चेहरा हैं।



Click it and Unblock the Notifications