चेन्नई एक्सप्रेस- 1234 गेट ऑन दि डांस फ्लोर
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म ऑलरेडी फ्लोर पर आ चुकी है। चेन्नई एक्सप्रेस के गानों ने पहले ही लोगों में इतना क्रेज बढ़ा रखा है कि फिल्म की रिलीजिंग डेट का इंतजार भी उनसे नहीं हो रहा है। अब इस क्रेज को और बढ़ाने के लिए चेन्नई एक्सप्रेस का गाना 1234 गेट ऑन दि डांस फ्लोर भी रिलीज हुआ है। इस गाने ने यू ट्यूब पर धूम मचा दी है और अभी तक लगभग एक लाख लोगों ने ये वीडियो देखा है। और अभी भी इस वीडियो को देखने के लिए लोगों मे उत्सुकता बरकरार है।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के आने का लोगों को काफी समय से इंतजार था। खासतौर पर शाहरुख खान के फैन्स में तो इसका क्रेज वाकई काफी ज्यादा है। चेन्नई एक्सप्रेस के ट्रेलर लॉंच के बाद भी लोगों में फिल्म के जल्दी रिलीज होने की उत्सुकता साफ नज़र आई। ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद किया है आखिर उनका फेवरेट राहुल एक बार फिर से वापसी जो कर रहा है वो भी अपनी हिट जोड़ीदार दीपिका पादुकोण के साथ। फिल्म में दीपिका के साउथ इंडियन लुक को भी लोगों ने काफी पसंद किया है।
चेन्नई एक्सप्रेस के लिए शाहरुख खान के फैन्स ने शाहरुख को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। शाहरुख खान के हांथों का दर्द अभी बना हुआ है इसलिए शाहुरुख खान अभी तक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं। फिल्हाल अभी तक चेन्नई एक्सप्रेस का एक इवेंट हुआ है वो भी ट्रेलर लॉंच आइये देखते हैं कैसा रहा ये लॉंच।


Click it and Unblock the Notifications