चेन्नई एक्सप्रेस नहीं अंगूर लेकर आए थे शेट्टी- शाहरुख खान
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस इस शुक्रवार सिनेमाहॉल में रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने रिलीज से पहले ही सिर्फ पेड रिव्यूज के जरिये अब तक की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां तक कि आमिर खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 3 इडियट्स को भी पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान ने चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज के बाद मीडिया को इंटरव्यू के दौरान चेन्नई एक्सप्रेस से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। शाहरुख खान ने बताया कि रोहित शेट्टी जब शाहरुख खान के पास फिल्म का ऑफर लेकर गये थे तो वो फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस नहीं बल्कि कोई और थी।
शाहरुख खान ने बताया कि रोहित शेट्टी उनके पास फिल्म अंगूर के सीक्वल की कहानी लेकर गये थे। लेकिन रोहित शेट्टी ने ये कहानी किसी और हीरो को लेकर लिखी थी। शाहरुख के लिए इस स्क्रिप्ट को लिखने में काफी समय लगता इसलिए रोहित शेट्टी ने कहा कि उन्होंने सालों पहले एक स्टोरी लिखी थी और वो कहानी सिर्फ शाहरुख खान को दिमाग में रखकर लिखी गयी थी। उस कहानी पर अभी तक कुछ सोचा नहीं गया है। शाहरुख खान ने रोहित शेट्टी से कहा कि वो उस कहानी को उन्हें सुनाएं। जब शाहरुख खान को रोहित ने चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी सुनाई तो शाहरुख को बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत ही हां कर दी।
शाहरुख खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की टीम के साथ मिलकर चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी शेयर की और फिल्म पर काम करने का फैसला किया। आखिरकार फिल्म के फाइनल होते ही शाहरुख खान को इसमें दीपिका को लेने की चाह हुई क्योंकि उन्हें लगा कि दीपिका ही इस फिल्म के लिए बेस्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications