राज ठाकरे ने कहा चेन्नई एक्सप्रेस को रेडी स्टेडी पो
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को राज ठाकरे की मनसे सेना की तरफ से काफी सारी मुश्किलें सहनी पड़ रही थीं लेकिन अब राज ठाकरे ने आखिकार चेन्नई एक्सपेस को रेडी स्टेडी पो कह ही दिया है। चेन्नई एक्सप्रेस का विरोध करने के पीछे मनसे सेना की एक बडी़ वजह थी कि इन बड़ी फिल्मों की वजह से महाराष्ट्रा की फिल्मो की अच्छी कमाई नहीं होती और इस महीने की 19 तारीख को जो फिल्म दुनियादारी रिलीज हुई है उसकी स्क्रीन लेकर चेन्नई एक्सप्रेस को रिलीज किया जा रहा है। इस बात से मनसे वाले बेहद नाराज थे।
दूसरी तरफ चूकि ये शाहरुख खान की फिल्म है इसलिए मनसे वाले और भी ज्यादा बतंगड़ बना रहे थे। क्योंकि शाहरुख खान के साथ बाल ठाकरे की भी एक बार बहस हो चुकी थी। और यहां तक कि बाल ठाकरे के अंतिम दर्शन को भी शाहरुख खान नहीं पहुंचे थे। इस बार भी जचेन्नई एक्सप्रेस को लेकर बाल ठाकरे की मनसे सेना ने महाराष्ट्रा में बवाल किया तो भी शाहरुख खान अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को प्रमोट करने के लिए विदेश गये थे लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने सीधे रोहित शेट्टी को फोन करके कहा कि वो पर्सनली जाकर राज ठाकरे से बात करें।
राज ठाकरे द्वारा महाराष्टा में चेन्नई एक्सप्रेस ना रिलीज करने का आदेश देने के बाद से शाहरुख खान के फैन्स काफी दुखी थे। क्योंकि सभी को शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को एक साथ इतने सालों के बाद देखने के लिए सभी बेताब हैं।


Click it and Unblock the Notifications