ट्विटर पर ट्रेंडिंग है चेन्नई एक्सप्रेस का 'रेडी स्टेडी पो'

शाहरुख खान के फैन्स का इंतजार खत्म हुआ और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी चेन्नई एक्सप्रेस का पहला लुक ट्विटर पर रिवील हो गया। इसी के साथ ट्विटर पर 'चेन्नई एक्सप्रेस' का ट्रेंड भी शुरु हो गया। रोहित शेट्टी की ये फिल्म भी उनकी अभ तक फिल्मों की तरह काफी एंटरटेनिंग और मजेदार होगी। जब तक है जान के बाद शाहरुख खान अपनी इस फिल्म को लेकर भी खासा उत्साहित हैं। ओम शांति ओम के बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये दूसरी फिल्म होगी।

शाहरुख खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है और आखिरकार। चेन्नई एक्सप्रेस आ गयी। मेक श्योर कि यू रेडी स्टेड पो। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। दीपिका पादुकोण दूसरी बार शाहरुख खान के साथ काम करके काफी खुश हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा कि "अब मैं खुद को उनके और करीब महसूस करती हूं। आप उनके साथ कभी भी बोर नहीं हो सकते। वो आपको हमेशा स्पेशल फील कराते हैं।"

दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत भी शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम फिल्म से की थी। उस समय भी दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया था। उम्मीद की जा रही है कि चेन्नई एक्सप्रेस में भी शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को लोग पसंद करेंगे। ट्विटर पर तो शाहरुख के फैन्स ने चेन्नई एक्सप्रेस को तीन दिनों से लगातार हॉट ट्रेंड बना रखा है। लोग लगातार चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर ट्वीट किये जा रहे हैं। सभी को चेन्नई एक्सप्रेस के पोस्टर्स में शाहरुख और दीपिका का साउथ इंडियन लुक बेहद पसंद आ रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अजय देवगन गेस्ट अपीरियंस में नज़र आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X