चेन्नई एक्सप्रेस में राहुल को मिला टिकट वेटिंग में रह गये अजय
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने करियर में अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं उनमें से अधिकतर फिल्मों में अजय देवगन हीरो रहे हैं। लेकिन रोहित की आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में इस बार अजय देवगन को सीट नहीं मिली है और इसके हीरो हैं शाहरुख खान और हिरोइन हैं दीपिका पादुकोण। इससे पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में करीना कपूर या फिर आसिन मुख्य भूमिका निभाएंगी लेकिन दीपिका ने बाकी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़कर खुद को फिल्म की मेन लीड हिरोइन बना लिया। इस फिल्म में शाहरुख खान राहुल नाम का किरदार निभा रहे हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वेटिंग लिस्ट में अजय कैसे हुए। तो आपको बताते हैं कि अशल में फिल्म में अजय देवगन गेस्ट अपीरियंस में नज़र आएंगे। शाहरुख खान तो मेन हीरो हैं यानि कि उनकी टिकट कंफर्म हो चुकी है लेकिन अजय की सीट कंफर्म नहीं हुई इसलिए वो गेस्ट अपीरियंस में आ गये। खैर जहां तक फिल्म की बात है तो फिल्म के नाम को देखकर ये लगता है कि शायद फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन पर ही शूट की गयी होगी। असल में ये फिल्म एक राहुल नाम के लड़के के इर्द गिर्द घूमती है जो कि मुंबई से रामेश्वरम का सफर तय करता है।

मुंबई से लेकर रामेश्वरम तक के सफर के दौरान कई घटनाएं होती हैं जो कि दर्शकों के दिल में रोमांच पैदा करती हैं। पूरी फिल्म इसी पर आधारित है। हालांकि फिल्म में शाहरुख खान यानि कि हमारे रोमांस के किंग हैं तो कई रोमांटिक सीन्स शूट किये गये हैं लेकिन रोहित की फिल्म है इसलिए फिल्म में कई एक्शन और कॉमेडी भी भरपूर है। शाहरुख और दीपिका पूरे पांच साल बाद एक साथ नज़र आने वाले हैं। ओम शांति ओम में तो दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था अब देखना है कि चेन्नई एक्सप्रेस में इस जोड़ी को कितना पसंद किया जाता है। फिल्हाल फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications