चेन्नई एक्सप्रेस ने तोड़े कई रिकॉर्ड, कमाए 100 करोड़!
शाहरुख खान की पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने मात्र तीन ही दिनों में लगभग 100 करोड़ की कमाई कर ली है। शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने रिलीज से लेकर अब तक लगभग 3 रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। पहला रिकॉर्ड था पेड रिव्यूज का। गुरुवार को चेन्नई एक्स्प्रेस के पेड रिव्यूज के दौरान फिल्म ने लगभग 6.75 करोड़ की कमाई की और उसके बाद रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार 9 अगस्त को चेन्नई एक्सप्रेस ने अभी तक का फर्स्ट डे रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अभी तक सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का फर्स्ट डे रिकॉर्ड था पूरे 32 करोड़ और चेन्नई एक्सप्रेस ने पहले ही दिन लगभग 33 करोड़ की कमाई की।
चेन्नई एक्सप्रेस को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता से शाहरुख खान काफी खुश हैं। शाहरुख खान ने कल यानी रविवार को मुंबई के कुछ मॉल में जाकर उनकी फिल्में देखने आए लोगों के साथ बैठकर अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का आनंद उठाया। शाहरुख खान के साथ फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी भी मौजूद थे। शाहरुख खान ने सिर्फ फैन्स के साथ बैठकर फिल्म ही नहीं देखी बल्कि उन्होंने अपने फैन्स के मनोरंजन के लिए फैन्स के साथ डांस भी किया। शाहरुख खान के इस तरह अचानक से मॉल में आकर अपने फैन्स से मिलना लोगों को काफी हैरान कर गया। सभी ने मिलकर शाहरुख खान को उनकी फिल्म के लिए ढ़ेर सारी बधाइयां दीं और उनके साथ जमकर नाचे भी।
दूसरे दिन भी चेन्नई एक्सप्रेस ने रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा और सेकेंड डे 26 करोड़ रुपये का भी नया रिकॉर्ड बनाया। फिर तीसरे दिन यानी रविवार को चेन्नई एक्सप्रेस ने कुल 30 करोड़ की कमाई की और इस तरह तीसरे दिन भी सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड चेन्नई एक्सप्रेस के नाम ही रहा।


Click it and Unblock the Notifications