शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने रिकॉर्ड तोड़ा या नहीं!
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस इस शुक्रवार को रिलीज हुई है और फिल्म ने पहले ही दिन से रिकॉर्ड तोड़ने शुरु कर दिये हैं। लेकिन जहां तक मीडिया की बात है तो उनमे से कई लोगों को इस बात में कंफ्यूजन है कि चेन्नई एक्सप्रेस ने सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का रिकॉर्ड तोड़ा है या नहीं। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने रिलीज से पहले ही पेड रिव्यूज में 6.75 करोड़ कमा लिए जो कि अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। इससे पहले आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स ने पेड रिव्यूज में 2.7 करोड़ तक की कमाई की थी और यही अब तक की सबसे ज्यादा कमाई थी। लेकिन शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया और सभी फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया।
दूसरे रिकॉर्ड की बात की जाए तो कहा गया कि सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का अब तक का सबसे ज्यादा फर्स्ट डे रिकॉर्ड रहा है उसे भी चेन्नई एक्सप्रेस ने तोड़ दिया है। एक था टाइगर का फर्स्ट डे कलेक्शन था पूरे 32.5 करोड़ रुपये और चेन्नई एक्सप्रेस का फर्स्ट डे कलेक्शन बताया गया पूरे 33 करोड़ रुपये जो कि सलमान खान की फिल्म से ज्यादा है। लेकिन इन फीगर पर मीडिया के कुछ लोगों को भरोसा नहीं है उनका कहना है कि यूटीवी ने इन फीगर्स में कुछ झोल किया है और गलत फीगर बताए हैं। क्योंकि जिस हिसाब से चेन्नई एक्सप्रेस का कलेक्शन ट्रेंड रहा है उस हिसाब से फिल्म ने मात्र 28 करोड़ ही कमाए हैं।
सभी मीडिया वाले अपने अपने सूत्रों के अनुसार ही चेन्नई एक्सप्रेस की फर्स्ट डे रिपोर्ट दे रहे हैं। लेकिन ऐसे में इस बात को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है कि शाहरुख खान की फिल्म ने ईद के दिन सलमान खान का रिकॉर्ड तोड़ा या नहीं। हर किसी की अलग राय है कुछ का कहना है कि किंग खान ने सलमान खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया तो कुछ का कहना है कि सलमान खान का रिकॉर्ड तोड़ पाना इतना भी आसान नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
