सलमान खान को पाकिस्तान में भी नहीं छोड़ा शाहरुख ने!
कुछ दिन पहले शाहरुख खान और सलमान खान ने एक दूसरे को गले लगाकर ये महसूस कराया कि जैसे कि दोनों के बीच चल रही अनबन खत्म होने को आई है। और यही नहीं बल्कि शाहरुख खान ने उसके बाद कई इवेंट्स के दौरान भी सलमान खान को लेकर कई सारी बातें कीं और यूं बर्ताव किया जैसे कि उनके और सलमान के बीच कुछ हुआ ही नहीं। उन्होंने सीधे सीधे सलमान खान पर बात करने से मना कर दिया लेकिन कहीं ना कहीं उन्होंने ये कहकर कि सलमान खान के साथ उनका जो भी मामला है वो पर्सनल है ये भी जता दिया कि सलमान खान और शाहरुख खान के बीच कुछ ना कुछ करीबी तो आज भी बाकी है। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और इस फिल्म ने सलमान खान की सारी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिये।
सबसे पहले शाहरुख ने सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ा। पहले दिन एक था टाइगर ने कुल 32 करोड़ रुपये कमाए थे और चेन्नई एक्सप्रेस ने यूटीवी के अनुसार कुल 33 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह से शाहरुख खान ने सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का अभी तक का फर्स्ट डे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बात से इंडिया में शाहरुख खान के फैन्स तो खुश थे ही लेकिन जब बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड के सामने आने के बाद ये पता चला कि चेन्नई एक्सप्रेस ने पाकिस्तान में भी सलमान खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है तो पाकिस्तान में बैठे शाहरुख खान के फैन्स की खुशी का भी ठिकाना नहीं था।
शाहरुख खान के पाकिस्तान फैन्सने भी खुश होकर ट्विटर पर ट्ववीट करने शुरु कर दिए कि शाहरुख खान इज बेस्ट। ज्ञात हो कि सलमान खान की फिल्म दबंग ने पाकिस्तान में इतिहास रचा था और जबसे पाकिस्तान में इंडियन फिल्मों को रिलीज करने की आजादी दी गयी है तब से लेकर अब तक सलमान खान की दबंग का सबसे ज्यादा कलेक्शन रिकॉर्ड रहा है। लेकिन शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने वो रिकॉर्ड तोड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। कराची में चेन्नई एक्सप्रेस के एक दिन में लगभग छ से सात शो चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
