चेन्नई एक्सप्रेस की जगह 3 इडियट्स रिलीज होती तो 400 करोड़ कमाती!

शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स का रिकॉर्ड तोड़कर खुद को बॉलीवुड का किंग एक बार फिर से साबित कर दिया है। सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और आमिर खान, सलमान खान सभी को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन वहीं इस खबर को कुछ लोग इस तरह से ले रहे हैं कि इस साल चेन्नई एक्सप्रेस की जगह अगर 3 इडियट्स रिलीज होती तो वो पूरे 400 करोड़ रुपये कमाती। क्योंकि आजकल पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना मुश्किल नहीं रह गया है। आजकल तो बिना सिर पैर की फिल्में भी करोड़ो कमा लेती हैं फिर 3 इडियट्स तो बेस्ट फिल्म थी।

चेन्नई एक्सप्रेस ने 3 इडियट्स के दो रिकॉर्ड तोड़े हैं। पहला पेड प्रिव्यूज का रिकॉर्ड तो दूसरा कलेक्शन का रिकॉर्ड। लेकिन मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान और टाइगर सलमान खान के फैन्स का कहना है कि अभी भी आमिर खान और सलमान खान का इस साल का सिनेमाहॉल बैंग अभी बाकी है। जब तक आमिर खान की धूम और सलमान खान की मेंटल रिलीज नहीं हो जाती तब तक चेन्नई एक्सप्रेस को साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म कहना गलत होगा। अभी धूम 3 की रिलीज भी बाकी है जिसके सैटेलाइट राइट्स पूरे 75 करोड़ रुपये में बिके हैं।

दूसरी तरफ सलमान खान की फिल्म मेंटल भी इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली है ऐसे में चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता काआंकलन करना काफी जल्दबाजी होगा। शाहरुख खान तो अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन में अभी तक लगे हुए हैं। लेकिन जल्द ही ये प्रमोशन खत्म करके वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X