चेन्नई एक्सप्रेस ने तोड़ा आमिर का रिकॉर्ड अब सलमान से उम्मीद!
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को सिनेमाहॉल में ऐसी हरी झंडी मिली कि उसके बाद फिल्म किसी भी स्टेशन पर बिना रुके लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई करते जा रही है। चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म को लेकर क्रिटक्स ने भले ही कितनी भी निगेटिव बातें की हों लेकिन सच तो ये है कि इस फिल्म ने इंडिया में एक इतिहास ही बना दिया है। आज तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड अब आमिर खान के हाथों से निकलकर शाहरुख खान के हाथों में चला गया है लेकिन अब लोगों को सलमान खान की फिल्म मेंटल बाकी है जिससे उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोडेगी। लेकिन क्या ये कर पाना इतना आसान होगा।
चेन्नई एक्सप्रेस के साथ काफी सारे पॉजिटिव प्वाइंट्स थे जैसे कि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी थे, शाहरुख खान फिल्म के लीड एक्टर और साथ ही सालों बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी। कुल मिलाकर चेन्नई एक्सप्रेस के सफलत होने के पीछे कई सारी वजहें थीं और ये वजहें ही चेन्नई एक्सप्रेस को इतनी बड़ी कामयाबी दिला पाईं। शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बाद चेन्नई एक्सप्रेस ही ऐसी फिल्म है जिसे इतनी बड़ी कामयाबी मिली है लेकिन शाहरुख खान को अब इस कामयाबी को बनाए रखने के लिए और भी ज्यादा दिमाग के साथ काम करना होगा। शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा ही उनके फैन्स की वजह से हिट होती आई हैं लेकिन चेन्नई एक्सप्रेस की इतनी बड़ी सफलता के बाद अब शाहरुख खान से और भी ज्यादा उम्मीदें बढ़ गयी हैं।
चेन्नई एक्सप्रेस को इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म माना जा रहा है लेकिन अभी सलमान खान की इस साल की फिल्म आनी बाकी है। लोगों का कहना है कि चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता का श्रेय कहीं ना कहीं सलमान को भी जाता है क्योंकि इस साल सलमान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन अभी भी वक्त है।


Click it and Unblock the Notifications