चेन्नई एक्सप्रेस की चार दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई 200 करोड़!
जी हां ये सुनकर आप भी शायद हैरान रह जाएं कि शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस अब तक की सबसे तेज और सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। मात्र चार दिनों में ही शाहरुख खान की फिल्म ने पूरे 200 करोड़ की कमाई कर ली है। इस सफलता को लेकर शाहरुख खान के फैन्स इतने ज्यादा उत्साहित हैं कि फेसबुक से लेकर ट्विटर तक पर सभी शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ही छायी हुई है यहां तक कि फैन्स ने उन लोगों को जो कि कहा करते थे कि शाहरुख खान का वक्त चला गया भी चैलेंज करते हुए लिखा है कि अब वो बोलें क्या बोलते हैं। शाहरुख खान की फिल्म ने तो एक साथ सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एंटी शाहरुख ग्रुप के लोगों को अच्छा जवाब दिया है।
चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता ने शाहरुख खान को भी आसमान में पहुंचा दिया है। साथ ही उनके फैन्स की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। इससे पहले हर ईद पर सलमान खान की फिल्में रिलीज होती थीं और सलमान खान के फैन्स खुशी के साथ ईद मनाते थे लेकिन इस साल पहली बार शाहरुख खान की तरफ से उनके फैन्स को ईदी मिली है। और शाहरुख खान के फैन्स ने भी जमकर शाहरुख की फिल्म को सपोर्ट किया और फिल्म को रिलीज होने से पहले ही रिकॉर्ड बनाने वाली लिस्ट में शामिल कर दिया। शाहरुख खान की फिल्म ने अभी तक लगभग 5 रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं लेकिन अगर यूटीवी द्वारा दिखाए गये फीगर्स पर ना जाया जाए तो चेन्नई एक्सप्रेस ने सलमान खान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है।
फिल्हाल यूटीवी द्वारा दिखाए गये फीगर्स के मुताबिक चेन्नई एक्सप्रेस ने अभी तक इंडिया में कुल मिलाकर 158 करोड़ और ओवरसीज में कुल 54 करोड़ कमाए हैं। कुल मिलाकर चेन्नई एक्सप्रेस की कमाई है 212 करोड़ जिसमें फिल्म के प्रेड रिव्यूज कलेक्शन को भी शामिल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications