चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता के बारे में शाहरुख ने भी नहीं सोचा होगा!
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी नहीं सोचा होगा कि चेन्नई एक्सप्रेस बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफल होगी ऐसा कहना है सोशल नेटवर्किग साइट पर मौजूद लोगों का। ट्विटर पर चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज होने से पहले से ही राज कर रही है और साथ ही फिल्म की सफलता को लेकर शाहरुख खान को बधाई भी दे रही है। शाहरुख खान भी अपने फैन्स को धन्यवाद देने के लिए पर्सनली कभी उनके साथ सिनेमाहॉल में बैठ जाते हैं तो कभी अचानक मॉल में जाकर उन्हें हैरान कर देते हैं। शाहरुख खान ने इस बार अपनी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए कोई भी जरिया नहीं छोड़ा। देश से लेकर विदेश तक जाकर शाहरुख खान ने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया है और उनके फैन्स ने भी जमकर उनकी फिल्म को प्यार भी दिया है।
चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर शाहरुख खान जितना उत्साहित ते उससे कहीं ज्यादा शाहरुख खान के फैन्स बेताब थे। लोगों के अंदर चेन्नई एक्सप्रेस को देखने की इतनी ललक थी कि लोगों ने गुरुवार को ही चेन्नई एक्सप्रेस को पेड रिव्यूज देखने के लिए लाइन लगानी शुरु कर दी थी। और आखिरकार चेन्नई एक्सप्रेस ने पेड रिव्यूज का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और कुल 6.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया फिल्म की रिलीज से पहले ही। इसके बाद फर्स्ट डे ही फिल्म ने (यूटीवी के अनुसार) सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। और इसके बाद सेकेंड डे और थर्ड डे का रिकॉर्ड भी चेन्नई एक्सप्रेस ने तोड़ा।

ट्विटर पर शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के बारे में लिखते हुए लिखा है सबसे पहले तो शाहरुख खान को उनकी फिल्म की जबरदस्त सफलता के लिए उन्हें बधाई दी है और उसके बाद शाहरुख खान के बारे में लिखा है कि शाहरुख खान ने भी शायद नहीं सोचा होगा कि चेन्नई एक्सप्रेस को इतनी सफलता मिलेगी। सभी ने मिलकर शाहरुख खान को दुआएं दी हैं और कहा है कि खुदा करे कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्में भी जबरदस्त बिजनेस करें और शाहरुख हमेशा नंबर वन हीरो बने रहें और सभी के दिलों पर राज करते रहें।


Click it and Unblock the Notifications