चेन्नई एक्सप्रेस तो सुपरहिट होगी: अमिताभ बच्चन
8 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला है तो वहीं फिल्म के तितली सॉंग ने भी लोगों को पसंद आ रहा है। जिसके बारे में काफी कुछ ट्विटर पर लिखा जा रहा है। इसी क्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म के लिए ट्विट किया है कि फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का ट्रेलर देखा जो कि काफी अद्दभूत है। दीपिका पादुकोण तो अपने चरित्र में एकदम समा गयी है जो कि वाकई में काफी सुंदर है। मुझे लगता है कि फिल्म सुपरहिट होगी।
अमिताभ बच्चन का यूं फिल्म की तारीफ करना अपने आप में काफी बड़ी बात है। मालूम हो कि फिल्म के निर्देशक गोलमाल वाले रोहित शेट्टी हैं। फिल्म के हीरो और निर्माता शाहरूख खान हैं। फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण एक दक्षिण भारतीय महिला के किरदार में हैं।
फिल्म के दोनों गानें घूंघट और तितली ..ने इन दिनों म्यूजिक चैनल पर काफी धूम मचा रखी है। सबको इस फिल्म का बेताबी से इंतजार है। फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में चेन्नई एक्सप्रेस की टीम पहुंची कलर्स पर शुरू हुए कॉमेडी नाइट विद कपिल .. के सेट पर।
आईये आपको दिखाते हैं कॉमेडी नाइट विद कपिल .. के सेट की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications