चेन्नई एक्सप्रेस पे सवार होने को फैन्स बेताब, मनसे भी खुश
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी को एक बार से देखने के लिए फैन्स कबसेबेताब थे। आखिरकार शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज डेट करीब आ ही गयी है और काउंटडाउन शुरु हो चुका है। फिल्म को रिलीज होने में मात्र 6 दिन रह गये हैं। और फिल्म से जुड़े विवादों ने फिल्म के प्रमोशऩ को भी काफी बड़े लेवल पर पहुंचा दिया है। यूं तो हमेशा ही शाहरुख खान की फि्ल्मों का प्रमोशऩ लार्ज स्केल पर ही होता आया है और इस बार भी शाहरुख खान ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी।
देश से लेकर विदेश तक में शाहरुख खान ने अपनी चेन्नई एक्सप्रेस को पटरी पर उतार दिया है। अब सिर्फ सिनेमाहॉलों में फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। शाहरुख खान के प्रमोशन ने जितना फिल्म को सुर्खियां नहीं दी उससे कहीं ज्यादा मनसे वालों ने फिल्म का विरोध करके फिल्म को सुर्खियों में ला दिया। और जब भी कोई फिल्म विवादों में घिरी तो उसका हिट होना समझो पक्का ही है।
शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस के विरोध में जैसे ही मनसे वाले उतरे वैसे ही शाहरुख खान के फैन्स काफी निराश हो गये और साथ ही फिल्म की टीम को भी चिंता हो गयी कि कहीं उनकी फिल्म किसी मुसीबत में ना फंस जाए। लेकिन बाद में रोहित शेट्टी ने राज ठाकरे से बात करके आखिरकार चेन्नई एक्सप्रेस को हरी झंडी दिला ही दी।


Click it and Unblock the Notifications











