..................... चेहरे ट्रेलर- अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी का दमदार अंदाज | Chehre Trailer released starring Amitabh Bachchan and Emraan Hashmi - Hindi Filmibeat

चेहरे TRAILER- अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी का दमदार अंदाज, रिया चक्रवर्ती भी आईं नजर

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'चेहरे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसका निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। खास बात है कि जहां अभी तक फिल्म के पोस्टर्स और टीजर से रिया चक्रवर्ती को दूर रखा गया था, फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक दिखाई गई है।

फिल्म 9 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'चेहरे' में सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं। कोई दो राय नहीं कि फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार और संस्पेंस से भरा है। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के बीच के संवाद काफी दिलचस्प हैं।

Chehre

बता दें, पहले यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे तीन हफ्ते प्रीपोन कर दिया गया है। अब यह 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में सोलो रिलीज हो रही है। आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है।

चेहरे में अमिताभ बच्चन एक रिटायर्ड वकील का किरदार अदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "दोष साबित होने तक हर कोई संदिग्ध है.."

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती से जुड़े विवादों को देखकर अफवाह थी कि फिल्म से उनका रोल काट दिया जाएगा, लेकिन ट्रेलर के साथ ही इन अफवाहों पर विराम लग चुका है। सूत्र ने कहा कि फिल्म‌ में रिया का रोल उतना ही है जितना पहले था, कोई काट- छांट नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X