TEASER: अमिताभ बच्चन- इमरान हाशमी स्टारर 'चेहरे' के रिलीज डेट का ऐलान, 3 हफ्ते पहले ही होगी रिलीज
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'चेहरे' का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी यह मिस्ट्री- थ्रिलर फिल्म 9 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'चेहरे' में सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं।
बता दें, पहले यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे तीन हफ्ते प्रीपोन कर दिया गया है। अब यह 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में सोलो रिलीज हो रही है।

ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसे रुमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है, जबकि आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। पहले ये फिल्म बिग बी की ही फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के साथ क्लैश हो रही थी.. फिर इसे अप्रैल में रिलीज के लिए आगे बढ़ाया गया था। लेकिन मार्च में लगे लॉकडाउन की वजह से अटक गई।
चेहरे में अमिताभ बच्चन एक रिटायर्ड वकील का किरदार अदा कर रहे हैं। इमरान ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट एक टीजर के साथ एनाउंस की और लिखा- "क्योंकि इस अदालत में खेल की शुरुआत हो चुकी है.."
खास बात है कि इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती भी हैं, लेकिन रिया को ना पोस्ट में टैग किया गया है, ना ही पोस्टर में जगह मिली है। अब ये विवाद को ध्यान में रखकर किया गया है, या फिल्म से उनके रोल को ही काट दिया गया है, फिलहाल इस पर सवाल बना हुआ है। रिया ने फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया था।


Click it and Unblock the Notifications