First Look- चेहरे से अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक Out- बदल गई रिलीज डेट
महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और अब एक नया एलान हुआ है। गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीज डेट में एक बार फिर से बदलाव किए गए हैं और अब ये फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। बता दें कि इसके अमिताभ बच्चन के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने के मौके पर अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी का लुक इस फिल्म को लेकर रिलीज किया गया है।
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी काफी अलग लग रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा.. 'अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की चेहरे 24 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है।

इसे रुमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है, जबकि आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को आनंद पंडित प्रोड्यूस करने वाले हैं और इसको रूमी जाफरी निर्देशित करेंगें।
इस फिल्म को लेकर खबर ये भी चल रही है कि ये फिल्म भी एक कोर्ट ड्रामा होने वाली है.. जिसमें अमिताभ बच्चन एक जज की भूमिका निभाएंगे। हाल ही में अमिताभ बच्चन फिल्म बदला में धमाकेदार अभिनय करते हुए नजर आए थे। साथ में तापसी पन्नू ने भी कमाल किया था।


Click it and Unblock the Notifications