..................... Chehre- Ankita lokhande replace Kriti kharbanda from Amitabh bachchan and Emraan hashmi starrer - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के 'चेहरे' से Out हुईं कृति खरबंदा- इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और इस समय एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि इस फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री कृति खरबंदा अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगीं। जी हां इस फिल्म से वो बाहर हो गई हैं और अब फिल्म के लिए मणिकर्णिका फेम अंकिता लोखंडे का नाम सामने आ रहा है। हालांकि ये अभी तक इस बात का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है कि कौन इस फिल्म में कृति की जगह लेने वाला है।

हाल ही में कृति खरबंदा फिल्म हाउसफुल 4 का हिस्सा बनीं थीं। गौरतलब है कि कृति खरबंदा के फिल्म को छोड़ने के पीछे का कारण पता चला है कि वो इंटिमेट सीन्स नहीं करना चाहती थीं। इस फिल्म में कई इंटिमेट सीन्स दिखाए जाएंगे।

chehre, ankita lokhande, kriti kharbanda, amitabh bachchan, emraan hashmi, चेहरे, अंकिता लोखंडे, कृति खरबंदा, इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन

रूमी जाफरी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म संस्पेंस ड्रामा है। पहली बार ऐसा होगा कि इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगें। हाल ही में दोनो के लुक्स भी सामने आए थे।

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी काफी अलग लग रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा.. 'अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की चेहरे 24 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X