Chehre- शुरु हो गई अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग- टाइटल है दमदार
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और दोनो पहली बार में साथ नजर आने वाले हैं इस वजह से लोगों में काफी उत्साह भी था। अब फाइनली इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और इस बेनाम फिल्म का नाम सामने आया है। बता दें कि इस फिल्म का नाम 'चेहरे' हैं और ये एक थ्रिलर फिल्म साबित होने वाली है। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी को एक साथ देखना काफी शानदार होने वाला है।
हालाकि इमरान हाशमी के लिए तो ये बहुत बड़ा मौका है और उन्होने तो इस बारे में बोला भी है कि उनका सपना साकार होने जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म का मुहूर्त शॉट हो चुका है जिसकी फोटो पोस्ट करते हुए इमरान हाशमी लिखते हैं कि उन्होने लीजेंड्री अमिताभ बच्चन के साथ चेहरे की शूटिंग शुरु कर दी है।

इस फिल्म को आनंद पंडित प्रोड्यूस करने वाले हैं और इसको रूमी जाफरी निर्देशित करेंगें। इस फिल्म को लेकर खबर ये भी चल रही है कि ये फिल्म भी एक कोर्ट ड्रामा होने वाली है..
जिसमें अमिताभ बच्चन एक जज की भूमिका निभाएंगे। हाल ही में अमिताभ बच्चन फिल्म बदला में धमाकेदार अभिनय करते हुए नजर आए थे। साथ में तापसी पन्नू ने भी कमाल किया था।


Click it and Unblock the Notifications