भरे सुप्रीम कोर्ट में पत्नी ने दी ऐसी दलील... कुणाल कपूर के तलाक पर SC ने लगा दी रोक

Kunal Kapur Divorce: सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि हाल ही में तलाक की मंजूरी देने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई है। दरअसल न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की बेंच ने इस मामले पर कुणाल कपूर से जवाब मांगा है।
दरअसल मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कुणाल कपूर की पत्नी की याचिका पर सुनवाई की। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ उनकी पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ रुख किया। इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने इस तलाक पर रोक लगाई और अदालत के बाहर समझौते की संभावना के लिए मध्यस्थता केंद्र को इस मामले को भेज दिया गया है।
दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अप्रैल में सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर और उनकी पत्नी द्वारा क्रूरता के आधार पर तलाक दे दिया गया था। हाई कोर्ट के अनुसार कपूर की पत्नी का उनके प्रति आचरण सही नहीं था और फिर व्हाट्सएप संदेशों की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि कपूर को अपने बेटे से मिलने और बात करने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।
कुणाल कपूर की शादी साल 2008 में हुई और 2012 में बेटे का जन्म हुआ। शेफ की पत्नी को पति और परिवार जन को पुलिस की धमकी देने की आदत पड़ गई थी। 2016 में मास्टरशेफ इंडिया की शूटिंग के दौरान उनकी पत्नी स्टूडियो में घुस गई और वहां पर हंगामा कर दिया। फिर उनकी पत्नी ने मीडिया में झूठी अफवाह और उन्हें और उनके माता-पिता के खिलाफ झूठी शिकायत भी दर्ज की।


Click it and Unblock the Notifications


