सलमान खान की 'रेस 3'.. वीकेंड की रात किया बड़ा धमाका.. जबरदस्त LOOK
Recommended Video

सलमान खान स्टारर रेमो डिसूजा की फिल्म 'रेस 3' बैक टू बैक धमाका कर रही है। पिछले हफ्ते सलमान खान ने फैंस को एक एक कर फिल्म के सभी किरदारों की पहली झलक दिखाई.. साथ ही किरदारों के बारे में थोड़ा हिंट दिया। जिसके बाद दर्शक और बेसब्र हो उठे। वहीं, वीकेंड की रात दबंग खान ने रेस 3 की पूरी फैमिली को एक साथ दर्शकों के सामने खड़ा कर दिया।
जी हां, रेस 3 का नया पोस्टर रिलीज किया गया है.. जहां पूरी कास्ट एक साथ दिख रही है। कोई शक नहीं कि यह काफी दमदार लग रहा है। सभी किरदार अपने अपने लुक में जबरदस्त दिख रहे हैं। साथ ही फिल्म का टैग लाइन दिया गया है- आपको दुश्मन की जरूरत नहीं, जब आपके पास फैमिली हो।

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। उन्होंने कहा है कि फिल्म पहली दो रेस फिल्मों से काफी अलग है.. लेकिन यह संस्पेंस और एक्शन सीन्स से भरपूर है। उम्मीद है दर्शकों को फिल्म जरूर पसंद आएगी।
बहरहाल, यहां देंखे फिल्म के किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर्स एक साथ-


Click it and Unblock the Notifications