परी का एक और टीजर रिलीज, अंधेरे कमरे में जंजीर में बंधी नजर आई अनुष्का
Recommended Video

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी का इंतजार उनके फैंस काफी बेसब्री से कर रहे है तो वहीं अनुष्का एक के बाद एक टीजर सोशल मीडिया में डालकर लोगो की बेचैनी और बढ़ा रही है। आपको बता दें कि आज परी का एक और टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया में शेयर किया और देखते ही देखते टीजर काफी पसंद भी किया जा रहा है।
फिल्म परी का एक मोशन पोस्टर औऱ टीजर पहले भी वायरल हो चुका है। इस टीजर में अनुष्का शर्मा का लुक काफी अलग लग रहा है और देखकर आप ये फैसला नहीं कर पाएंगे की इससे डरा जाए कि इस पर तरस खाया जाए। दरअसल टीजर में लहूलुहान अनुष्का शर्मा जंजीरों से बंधी हुई नजर आ रही है और वो अंधेरे कमरे में टीवी में कार्टून देख रही है।

उनको देखकर आपको उनपर तरस आएगा फिर थोड़े ही देर बाद उनके पैरों के नाखून बड़े होने लगते है जिसको देखकर आप डर भी जाओगे। इस फिल्म के सारे टीजर देखकर ये तो पता चल रहा है कि फिल्म कुछ अलग तरह की है। अनुष्का शर्मा का पहले जो मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था उसने लोगो को अंदर तक हिलाकर रख दिया था।
फिलहाल फिल्म के आने का इंतजार है उसके बाद ही परी से जुड़े सारे रहस्य खुलकर सामने आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म अनुष्का शर्मा के ऊपर पूरी तरह से निर्धारित है जिसको अच्छी तरह से निभाते हुए अनुष्का शर्मा नजर आ रही है।
इस फिल्म के तुरंत बाद अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म सुई धागा में व्यस्त हो जाएगी। सुई धागा में अनुष्का शर्मा वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का प्रमोशन अनुष्का और वरुण ने अभी से शुरु कर दिया है।
अभी हाल ही में अनुष्का और वरुण ने सुई और धागे से सिलाई करते हुए एक फोटो शेयर की थी। इसके बाद वरुण धवन अपने हॉंगकॉग गए थे जो जहां पर मैडम तुसाद में उनका पुतला भी रखा गया था। वहां पर भी वरुण धवन फिल्म सुई धागे की बात करते हुए महात्मा गांधी और पीएम मोदी का आशीर्वाद लेते हुए दिख रहे थे। फिलहाल आप देखें परी का दूसरा टीजर।


Click it and Unblock the Notifications
