POSTER: 2016 के बाद.. 2018 धमाका के लिए तैयार यह एक्टर.. RAW के साथ!
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यहां देंखे पोस्टर।
फिल्म एमएस धोनी के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने एक ही छलांग में टॉप लिस्ट में जगह बना ली है। बहरहाल, ताजा बात करें तो उनकी अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम है रोमियो अकबर वाल्टर..
हम्म.. थोड़ा अजीब तो है। साथ ही पोस्टर देखने से यह काफी संस्पेंस से भरपूर फिल्म लगती है, वहीं, पोस्टर पर लिखा है- सच्ची घटनाओं पर आधारित। फिल्म का निर्देशन किया है रॉबी ग्रेवाल ने। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरु हो जाएगी। और 2018 में सुशांत अपनी नई के साथ दर्शकों के सामने हाज़िर होंगे।

खैर, एमएस धोनी की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। लिहाजा, पोस्टर रिलीज होते ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी है। हालांकि फिल्म 2018 में रिलीज होगी.. लेकिन सुशांत के लुक को देखकर फैंस बेसब्र हो रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications
