First LOOK: पिक्चर परफेक्ट सोनम, कहीं फिर भूल न जाएं एक्टिंग करना!
[बॉलीवुड न्यूज] सोनम कपूर बड़े पर्दे पर नीरजा भनौत की बॉयोपिक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें, सोनम की फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुकी है। तस्वीर में सोनम काफी ज्यादा रियल नीरजा की तरह ही दिख रही हैं।
बता दें, नीरजा भनौत अशोक चक्र पाने वाली सबसे छोटी महिला हैं। उन्होंने एक 1986 के प्लेन हाईजैक में वीरता और साहस का परिचय दिया था। आतंकवादियों ने भनौत की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वे पैसेंजर्स को बचाने की कोशिश कर रही थी।
सोनम कपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे आजतक की सबसे स्पेशल फिल्म बताती हैं। इस तस्वीर को भी सोनम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जहां वे फ्लाइट अटेंनडेंट की वेशभूषा में नजर आ रही हैं। और कोई दो राय नहीं कि सोनम काफी फब रही हैं।
Worst Bikini Babes सोनम कपूर, ईशा देओल, आलिया भट्ट
राम माधवनी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म माधवनी की ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। हम्मम..ड्रीम प्रोजेक्ट और सोनम कपूर मेन लीड.... खैर सोनम के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए तो हमें अभी फिल्म के निर्देशक के लिए अफसोस हो रहा है। वहीं, हो सकता है इस फिल्म से सोनम एक्टिंग को लेकर कुछ गंभीर हो ही जाएं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

