LEAKED Pics: 'सुल्तान' की ये तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप.. दो- दो सलमान खान!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के सेट से तस्वीरें बाहर आती रहती हैं। लेकिन हाल ही में जो तस्वीरें लीक हुई हैं, वह काफी दिलचस्प है। जी हां, यहां आप एक सलमान के साथ दूसरा सलमान मुफ्त देख सकते हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में सुल्तान के साथ सलमान खान के बॉडी डबल भी हैं।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कई एक्शन सीन और फाइट सीन फिल्माए जा रहे हैं। फिल्म के लिए सलमान खान काफी ट्रेनिंग कर रहे हैं। लेकिन मेकर्स ने कुछ स्टंट्स के लिए बॉडी डबल का इंतजाम भी रखा है।
'सलमान खान मेरे भाई हैं, मेरे दोस्त, मेरे गुरू, मेरे गॉडफादर हैं..'
हालांकि इस बॉडी डबल का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि इनका लुक काफी हद तक सलमान खान की तरह ही है। यहां तो दोनों को एक ही जैसे कॉस्ट्यूम भी पहनाए गए हैं।
खैर, सुल्तान की सेट से कई तस्वीरें बाहर आती रही हैं। कभी सलमान खान की, कभी अनुष्का शर्मा की.. तो कभी फिल्म के लोकेशन की। उम्मीद है फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद और भी बेसब्र हो जाएंगे। बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म सुल्तान ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
यहां देखें फिल्म के सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications













