First LOOk: प्रियंका चोपड़ा उर्फ आएशा को देख 'दिल धड़कने दो'
[बॉलीवुड न्यूज] जोया अख्तर आखिरकार दर्शकों की बेसब्री को देखते हुए अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के किरदारों को धीरे धीरे लोगों के सामने ला रही हैं। अनिल कपूर और रणवीर सिंह के बाद आज ऑफिशियली प्रियंका चोपड़ा के लुक को रिवील किया गया है।

पिछले साल नेशनल एवार्ड जीतने वाली फिल्म 'मैरी कॉम' में मुख्य किरदार निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। फिल्म में प्रियंका के किरदार का नाम है आएशा मेहरा..जो कि एक प्रोफेशनल, ग्लैमरस लड़की है।
PICS: 'दिल धड़कने दो' में रणवीर सिंह का COOL अंदाज
आपको बता दें, फिल्म 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका यानि की आएशा मेहरा अनिल कपूर की बेटी और रणवीर सिंह की बहन की भूमिका में हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।
फिल्म के पंजाबी परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जो छुट्टियों में क्रूज पर सफर कर रहा है। फिल्म में अनिल कपूर, रणवीर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा अनुष्का शर्मा, राहुल बोस, फरहान अख्तर और शेफाली शाह मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


