तनु वेड्स मनु रिटर्न्स: इस मजेदार मोशन पोस्टर को देख कंगना पर आ जाएगा दिल
[बॉलीवुड न्यूज] कंगना रनौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। यह पोस्टर कंगना के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में रिलीज किया गया। बहरहाल, यह कार्यक्रम पहले से ही तय था कि यह मोशन पोस्टर कंगना को बर्थडे गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 2011 में आई सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु की सीक्वल है। लिहाजा, इस फिल्म को लेकर भी लोगों के दिल में वहीं उम्मीदें हैं। इस पोस्टर को देख कर भी आप समझ सकते हैं कि यह सीक्वल कितनी मजेदार होने वाली है। एक तरफ है इंडियन कंगना तो दूसरी ओर बेफिक्र टॉम बॉय कंगना।
इस मौके पर कंगना ने जन्मदिन का केक भी डायरेक्टर आनंद एल राय और फिल्म की स्टार कास्ट के साथ काटा। कंगना ने कहा, 'जब मेरे पास काम नहीं था तब तनु वेड्स मनु ही ऐसी फिल्म थी, जो मेरी झोली में थी। इस फिल्म से मेरा खास लगाव है।'
पढ़ें- कंगना रनौत के मजेदार बयान..बॉलीवुड की उड़ जाएगी नींद
आपको बता दें, 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कंगना के साथ जिमी शेरगिल, दीपक डोबरियाल और आर माधवन मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म के निर्देशक ने कहा है कि तनु वेड्स मनु सही मायनों में सीक्वल होगी। पहली फिल्म की कहानी जहां खत्म हुई थी, ये वहीं से आगे बढ़ेगी। फिल्म 31 मई 2015 को रिलीज होगी। नीचे देंखे मोशन पोस्टर-


Click it and Unblock the Notifications

