ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से.. कैटरीना कैफ का First LOOK.. एक झलक से उड़ जाएंगे होश!
टाईगर जिंदा है से कैटरीना कैफ ने जितनी तारीफ बटोरी है.. कहीं ना कहीं उसका असर आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पर भी जरूर दिखेगा। फिलहाल कैट उसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं.. जहां से उन्होंने अपनी एक झलक शेयर की है।
2018 की पहली सुपर ब्लॉकबस्टर.. 350 करोड़ के साथ तैयार!
जी हां, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सेट से आमिर खान और अमिताभ बच्चन का लुक तो लीक हो ही चुका है। अब कैटरीना कैफ ने एक हल्की सी झलक दी है। और कोई शक नहीं कि वह शानदार है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कैटरीना एक डांसर बनी हैं। जिसके लिए वह हर रोज 4 से 5 घंटे पहाड़ी डांस की प्रैक्टिस भी करती हैं। इन दिनों आमिर और कैटरीना गाने की शूटिंग कर रहे हैं.. जिसकी कोरियोग्राफी प्रभुदेवा कर रहे हैं। खैर, कोई दो राय नहीं कि कैटरीना एक बार फिर लाखों दिलों पर छुरियां चलाने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications