POSTER: सबके होश उड़ाएंगे ये KHAN.. यहां देंखे पहली झलक!
पिछले साल 'पीकू' जैसी फिल्म से सबका दिल जीतने वाले इरफान खान, एक बार फिर अपने अलग अवतार के साथ तैयार है। जी हां, इरफान खान की अगली फिल्म 'मदारी' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। यहां देखें फिल्म का पोस्टर..

निशिकांत कामत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इरफान के साथ जिमी शेरगिल हैं। इस पोस्टर में आप इरफान खान के चेहरे को देख सकते हैं, जो शहर के बीच डूबा है। जिससे साफ है कि कहानी शहर के मायाजाल से संबंधित होगी। वहीं, टैग लाइन है- Shh.. देश सो रहा है..
['मेरी फिल्म सुपरहिट हो गई.. मुझे विश्वास नहीं हो रहा.. ']
'मदारी' 10 जून को रिलीज होने वाली है। अफवाहों की मानें तो फिल्म 2012 के मेट्रो ब्रिज घटना पर आधारित है। बहरहाल, हमें तो अब फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।
कोई शक नहीं कि अपनी हर फिल्म की तरह इरफान खान इस फिल्म में कमाल करने वाले हैं। 10 जून को मदारी के साथ एक और फिल्म 'धनक' भी रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












