First LOOK: 2018 में धमाका करेगी ये फिल्म.. साथ दिखेंगे दो सुपरस्टार्स!
एवरग्रीन अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन.. यह जोड़ी हमारे सामने आने वाली है फिल्म 'फन्ने खान' में। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के बैनर तले बन रही यह फिल्म 3 सितंबर को फ्लोर पर आ चुकी है। वहीं, अब फिल्म से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है।
अनिल कपूर- ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म में राजकुमार राव और दिव्या दत्ता भी दिखेंगे। फिल्म पिता- बेटी की कहानी है। बता दें, इस फिल्म के लिए अनिल कपूर के लुक पर 50 घंटों तक काम किया गया है।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा का मानना है कि फिल्म में पिता के किरदार के लिए अनिल कपूर बेस्ट हैं। फिल्म का निर्माता भूषण कुमार का भी कहना है कि अनिल कपूर शानदार एक्टर हैं.. जो अपने किरदार की सूक्ष्म बातों पर भी ध्यान देते हैं। फिल्म के प्रति उनमें गजब का पैशन है।
बहरहाल, 'फन्ने खान' 3 सितंबर को फ्लोर पर आ चुकी है। जबकि 20 अक्टूबर तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। जबकि नवंबर में 5 दिनों तक फिल्म के गानों की शूटिंग होगी।


Click it and Unblock the Notifications











