सोनाक्षी सिन्हा पर 24 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज- बंगले पहुंची पुलिस तो हुआ ये
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस समय एक समस्या में आ गई हैं और कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। उनको ऊपर आरोप है कि उन्होने धोखाधड़ी की है जिसके लिए उनके ऊपर धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 2018 में उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 24 लाख लिए थे लेकिन वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। अब मामला इतना ज्यादा आगे बढ़ चुका है कि पुलिस उनके बंगले जो कि जुहू में स्थित है वहां तक जा चुकी है।
अब इस केस में आगे क्या होता है वो तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन इस समय सोनाक्षी सिन्हा फिल्म दबंग 3 की शूटिंग कर रही है और एक बार फिर से रज्जो बनकर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications