धोखेबाज गर्लफ्रेंड ने चलती बाइक पर अंजान लड़के को दिया नंबर, लेकिन बॉयफ्रेंड को चल गया पता फिर...

viral video

Cheater Girlfriend Video- रील्स और शॉर्ट वीडियोज के इस दौर में कौन कब क्या करेगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि कैमरे में कैद ना होता तो यकीन करना मुश्किल होता।

वायरल वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर जा रहा लड़की को दूसरे शख्स के साथ नंबर शेयर करते हुए देखा जा सकता है। जी हां, चलती बाइक पर पीछे से आ रहे लड़को को इस लड़की ने अपना नंबर दिया लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जो कि काफी अनोखा था।

लड़की ने जिस दूसरे बाइकर को मोबाइल नंबर दिया था उसने ही उसके बॉयफ्रेंड को आवाज लगाकर रोक दिया। बाइकर ने बताया कि किस तरह से तुम्हारी गर्लफ्रेंड ने मुझे अपना नंबर देकर बात करने के लिए कहा। खुलासा होते ही कपल एक दूसरे से भिड़ गया और झगड़ा करने लगा।

अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''कोई बताएगा ये स्क्रिप्टेड है या नहीं।'' एक ने लिखा, ''लड़किया ऐसी ही होती हैं।'' एक का कहना था, ''भाई को 21 तोपो की सलामी।'' एक ने लिखा, ''जो एक की नहीं हुई वो दूसरे की क्या होगी।''

एक ने लिखा, ''नाइस भाई किया बात है।'' एक का कहना था, ''तूने सही किया भाई।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। गौरतलब है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है या नहीं इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है।

लोग इस तरह का कंटेंट बनाते हैं सोशल मीडिया से पैसे कमाते हुए नजर आते हैं। वायरल वीडियोज की बात करें तो सबसे ज्यादा चर्चा में दिल्ली मेट्रो और मुंबई की लोकल ट्रेन रहती हैँ। यहां से अक्सर इस तरह से वीडियो सामने आते हैं जो कि हैरान करने वाले होते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और पसंद किया जा रहा है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X