POSTER: इमरान हाशमी की चीट इंडिया, 25 जनवरी 2019 का बेसब्री से इंतज़ार
इमरान हाशमी, आजकल अपनी आने वाली फिल्म चीट इंडिया को प्रमोट कर रहे हैं और फिल्म से नया पोस्टर बाहर आ चुका है। 25 जनवरी 2019 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में इमरान हाशमी एक नकल माफिया बने हैं जो कि बहुत बड़ा स्कूल चलाता है। फिल्म का नया पोस्टर भी इसी बात की गवाही दे रहा है।
पोस्टर में इमरान हाशमी के हाथों में नोटों की एक गड्डी है जिसके बीच में खड़ी है एक स्कूल की बिल्डिंग। इतना ही नहीं, नोटों की गड्डी है 1000 रूपये की जो कि भारत में अब काला धन की निशानी है क्योंकि ये नोट बंद किए जा चुके हैं। पोस्टर में भारतीय व्यवस्था के मुख्य पहलू नज़र आ रहे हैं।

पोस्टर में अशोक चक्र भी नज़र आ रहा है तो पुरानी नोटों के सिंबल भी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों को बेहद पसंद आ चुका है। ट्रेलर में अकलमंद तो तुम हो, नकलमंद बन सकते हो? जैसे डायलॉग काफी पसंद किए गए थे। फिल्म की टैगलाइन है नकल में ही अकल है।
वहीं फिल्म से इमरान हाशमी की पंचलाइन भी लोगों को काफी पसंद आई थी - हीरो बनने की इच्छा नहीं है और विलेन बनने का बिल्कुल टाइम नहीं है। खिलाड़ी हूं, खेल रहा हूं।
जानिए शिक्षा पद्धति पर बात करती बॉलीवुड की कुछ खास फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











