छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार पर साधा निशाना, कहा- वह तो भारतीय भी नहीं हैं
हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंटरव्यू लिया। भले ही इस इंटरव्यू को नॉन पॉलिटिकल कहा गया, लेकिन इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी विवाद शुरु हो चुका है। लोगों ने अनुसार, चुनाव के समय इस इंटरव्यू का कोई अर्थ नहीं था। यह पूरी तरह से प्रधानमंत्री द्वारा अपनी छवि को सुधारने का प्रयास था।
इस इंटरव्यू पर बात करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने कहा- मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि एक नकली इंटरव्यू की जगह किसी असली पत्रकार को इंटरव्यू दें। और नहीं तो उन्होंने अक्षय कुमार को इंटरव्यू दिया.. जहां तक मैं जानता हूं अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता है, वह कनाडियन हैं.. ना कि भारतीय।

इतना ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री ने इस इंटरव्यू को Paid बताया। बता दें, इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री से उनके निजी जीवन पर सवाल पूछते नजर आए। जैसे कि काम के अलावा क्या करते हैं, उनके शौक क्या हैं, वह कितना सोते हैं, उन्हें आम खाना पसंद है या नहीं.. आदि।
लेकिन नेताओं और कुछ अन्य पत्रकारों के अनुसार प्रधानमंत्री असल मुद्दों से भागते हैं और इसीलिए यह इंटरव्यू रचाया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा- पीएम मोदी रोजगार, राफेल, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के सवालों से भागते रहते हैं। जनता मुद्दे और जरूरी सवालों के जवाब चाहती है। लेकिन प्रधानमंत्री सिर्फ अपने मन की बात करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications