चश्मेबद्दूर ने बॉक्सऑफिस पर की अच्छी शुरूआत
शुक्रवार को रिलीज हुई डेविड धवन की फिल्म चश्मेबद्दूर ने अच्छी ओपनिंग की है। हालांकि इस फिल्म से लोगों को कुछ ज्यादा उम्मीद नहीं थी बावजूद इसके इस फिल्म ने अच्छी शुरूआत की है।
बिना किसी बड़े सितारे के इस फिल्म ने शुक्रवार सुबह अच्छी -खासी भीड़ बटोर ली थी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से भी अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म ने कल औसत बिजनेस किया है।
वनइंडिया ने भी कुछ दर्शकों से बात की थी तो उन्होंने भी कहा कि फिल्म अच्छी है और एक बार देखने लायक है।फिलहाल अभी बॉक्सऑफिस रिपोर्ट आनी बाकी है। फिल्म अस्सी के दशक की सुपरहिट फिल्म चश्मेबद्दूर की रीमेक है इसलिए इसकी तुलना स्वाभाविक है। लेकिन लोगों की प्रतिक्रियाओं से लगता है कि फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस कर लेगी।
आपको बता दें कि चश्मेबद्दूर में अली जाफर, सिद्धार्थ, दिव्येन्दु शर्मा, अनुपम खेर, ऋषि कपूर औऱ तापसी पन्नू ने लीड रोल निभाया है। फिल्म की सफलता नये कलाकारों के लिए बहुत मायने रखती है इसलिए लोगों से ज्यादा इन कलाकारों को बॉक्सऑफिस रिपोर्ट का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












