डेविड ने 'चश्मे बद्दूर' के सेट पर गोविंदा को मिस किया

धवन ने कहा, "गोविंदा एक निपुण अभिनेता हैं। अमिताभ बच्चन और मनमोहन देसाई की तरह मेरे और गोविंदा के बीच भी बहुत अच्छे संबंध हैं। हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं।"
निर्देशक धवन ने अभिनेता सलमान खान के साथ मिलकर भी 'जुड़वां' और 'बीवी नं.1' जैसी कई फिल्में बनाई हैं।
'चश्मे बद्दूर' में गोविंदा को न लेने का कारण पूछे जाने पर धवन ने कहा, "इस फिल्म के लिए गोविंदा फिट नहीं हैं, यह युवाओं को लेकर बनाई गई फिल्म है। लेकिन शॉट लेते समय मुझे गोविंदा बहुत याद आते रहे।"
फिल्म 'चश्मे बद्दूर' वर्ष 1981 में निर्देशक सई परांजपे द्वारा इसी नाम से बनाई गई फिल्म की रीमेक है।
वर्ष 1981 में बनी फिल्म में कलाकार फारूक शेख, राकेश बेदी, दिप्ति नवल और सईद जाफरी ने अपना किरदार निभाया था, जबकि इस फिल्म के रीमेक में अली जाफर, सिद्धार्थ, तापसी पन्नू और दिव्येंदु वर्मा अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications