तलाक के बाद एक्स पति के साथ वेकेशन पर हसीना, शेयर की टॉपलैस तस्वीरें

Charu Asopa Vacation: टेलीविजन एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों बैंकॉक में वेकेशन पर हैं। अपने टूटते बिखरते हुए रिश्तों को संभालते हुए चारू और राजीव सेन ने एक बार फिर से नई कोशिश की है। ऐसे में बीकानेर में चारू के साथ गणेश उत्सव मनाने के बाद राजीव उन्हें और जियाना को बैंकॉक वेकेशन पर ले गए हैं। यहां से चारू और राजीव दोनों ने सोशल मीडिया पर व्लॉग्स के जरिए अपने फैंस को अपडेट्स दे रहे हैं।
इसी कड़ी में चारू ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों की सीरीज फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में चारू एक से बढ़कर एक खूबसूरत वेकेशन लुक में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही चारू वेकेशन के तीसरी दिन वाटर पार्क में मस्ती करती दिखाई दी हैं।
चारू ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ वे वाटर पार्क पहुंचे और खूब सारी मस्ती की। लेकिन, यहां चारू का स्कर्ट और शॉर्ट्स में ग्लैमरस अवतार देखते ही बना। जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लगीं, तो साथ में उनकी एक्स सासू मां सुभ्रा सेन भी नजर आईं।
राजीव और चारू अकेले ही अपनी बेटी के साथ ट्रिप पर नहीं गए हैं। राजीव की मां भी उनके साथ हैं और उनके यूट्यूब व्लॉग में नजर आ रही हैं। जिनका भी स्टाइल अपनी बहुरानी रही चारू से कम नहीं है। यूं तो वह मस्टर्ड येलो टॉप के साथ ब्लैक एंड वाइट प्रिंटेड ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं। जिसमें उनका अंदाज काफी सिंपल है, लेकिन फिर भी ये स्टाइलिश लगा। जिसे काला चश्मा लगाकर उन्होंने कूल बना दिया।
अब चारू के तो क्या ही कहने, हसीना का एक के बाद एक कातिलाना अवतार इस ट्रिप पर देखने को मिल रहा है। यहां वह रेड स्ट्रैपलेस टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं,तो साथ में ब्लैक फ्लोरल प्रिंटेड श्रग कैरी किया। जहां शॉर्ट्स के साथ श्रग का कॉम्बो उनके लुक को पावरफुल बना रहा है। जिसे चारू ने ग्रेस के साथ कैरी भी किया।


Click it and Unblock the Notifications











