Charu Asopa और Rajeev Sen फिर हुए अलग! सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक, डिलीट की सारी Pics

चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों ने अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, लेकिन कुछ समय बाद सुलह हो गई। कुछ महीने पहले, वे तलाक लेने के कगार तक पहुंच गए थे। लेकिन फिर उनका हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने अपनी बेटी ज़ियाना की खातिर अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया।
लेकिन अब एक बार फिर इनके रिश्ते में दरार की बात शुरु हो गई है.. जब करवाचौथ के एक दिन बाद ही चारू और राजीव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। साथ ही राजीव ने चारु के साथ अपनी हालिया फैमिली तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
जब चारु से इस बारे में पूछा गया, तो हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वास्तव में राजीव ने ही उसे ब्लॉक किया है। चारु ने कहा, "मैंने उसे अनफॉलो नहीं किया, उसने मुझे ब्लॉक कर दिया। वह दिल्ली गया है और वहां जाने के बाद उसने मुझे ब्लॉक कर दिया। मुझे नहीं पता कि वह क्या कर रहा है या कहां है।"
अपनी शादी में सुलह करने के सवाल पर वह कहती हैं, "हम वास्तव में इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। हमने एक मौका भी दिया था, लेकिन फिर मुझे नहीं लगता कि यह काम कर रहा है।"
बता दें, अगस्त 2022 में चारु ने अपने पति से अलग होने की खबर की घोषणा की थी, और साथ ही बताया था कि उसने जून 2022 में पहले ही उसे कानूनी नोटिस भेजा था। हालांकि, दोनों ने जल्दी से सुलह कर ली और फिर से जुड़ गए। लेकिन अफसोस की दोनों के बीच मतभेद अभी तक सुलझते नहीं दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
