चार्ली चैप्लिन की प्रतिमा कर्नाटक में
कर्नाटक के खूबसूरत मारावांथे समुद्रतट पर जल्द ही मशहूर हास्य कलाकार चार्ली चैप्लिन की 62 फुट ऊंची प्रतिमा लगेगी। दरअसल, यह प्रतिमा एक फिल्म की शूटिंग के लिए बनाई जा रही है जिसे बाद में यहीं स्थापित कर दिया जाएगा।
कन्नड़ फिल्म निर्देशक हेमंत हेगड़े की फिल्म 'हाउसफुल' के लिए बनाई जा रही इस प्रतिमा के बारे में फिल्मकार ने कहा कि वह चाहेंगे कि शूटिंग के बाद भी यह प्रतिमा स्थानीय समुद्र तट पर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहे।
हेगड़े ने कहा, "हम मरावांथे तट पर एक गीत की शूटिंग कर रहे हैं और वहीं चार्ली चैप्लिन की 62 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है।"
उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म यूनिट ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की मान्यता के लिए भी आवेदन किया है और गिनीज बुक के डेविड ब्राउन दावे की जांच के लिए भारत आ रहे है।
मूर्ति का निर्माण फिल्म के कला निर्देशक चेतन मुंदादी कर रहे हैं और राज्य के विभिन्न कला संस्थानों के छात्र इसमें उनका सहयोग कर रहे हैं। इस मूर्ति की लागत 35 लाख रुपये के आसपास आने का अनुमान है।


Click it and Unblock the Notifications











