..................... charlie chaplin daughter josephine chaplin passes away at age of 74 in Paris - Hindi Filmibeat

मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन की बेटी जोसोफिन चैपलिन का 74 साल की उम्र में हुआ निधन, पेरिस में ली अंतिम सांस

Josephine Chaplin passes Away

Josephine Chaplin passes Away: कॉमेडियन चार्ली चैपलिन की बेटी और अभिनेत्री एक्ट्रेस जोसेफिन चैपलिन का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वैरायटी के अनुसार, चैपलिन के परिवार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार उन्होंने 13 जुलाई को पेरिस में दम तोड़ दिया था।

जोसोफिन चैपलिन का निधन-

वैरायटी के अनुसार, चैपलिन के परिवार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार उन्होंने 13 जुलाई को पेरिस में दम तोड़ दिया था। 28 मार्च, 1949 को कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में जन्मी जोसेफिन चैपलिन, चार्ली चैपलिन और ओना ओ'नील की आठ संतानों में से तीसरी थीं।

उन्होंने 1952 में अपने पिता की 'लाइमलाइट' से कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। जोसेफिन चैपलिन के तीन बेटे हैं, चार्ली, आर्थर और जूलियन रोनेट। बता दें कि जोसेफिन के निधन की सूचना उनके भाई-बहन माइकल, गेराल्डिन, विक्टोरिया, जेन, एनेट; यूजीन और क्रिस्टोफर ने दी।

जोसोफिन चैपलिन का करियर-

करियर की बात करें तो जोसेफिन ने कई फिल्मों में अभिनय किया था। 1972 में पियर पाओलो पासोलिनी की पुरस्कार विजेता फिल्म 'द कैंटरबरी टेल्स' और रिचर्ड बाल्डुची की 'लोडेर डेस फाउव्स' में नजर आई थीं।

उसी साल उन्होंने सोवियत संघ से भागने की कोशिश कर रहे लोगों के एक समूह के बारे में मेनाहेम गोलन के 1972 के नाटक 'एस्केप टू द सन' में लॉरेंस हार्वे के साथ अभिनय किया।

वैराइटी के अनुसार, 1988 में, उन्होंने टेलीविजन मिनी-सीरीज 'हेमिंग्वे' में हेडली रिचर्डसन के रूप में, स्टेसी कीच के साथ अर्नेस्ट हेमिंग्वे के रूप में अभिनय किया। फैंस जोसोफिन चैपलिन का बहुत प्यार करते थे, हमेशा ही उन पर प्यार लुटाते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X