सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी केस: लाखों रुपये लेने के बाद नहीं किया परफॉर्म! चार्जशीट दाखिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी के मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। मुरादाबाद के एक शख्स ने एक्ट्रेस के खिलाफ 37 लाख रुपये वापस न लौटाने का आरोप लगाया है। शख्स ने सबूत भी पेश किए। हालांकि इस मामले पर एक्ट्रेस का जवाब सामने नहीं आया है।

हालांकि ये मामला अभी का नहीं है, सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ ये मामला एक साल पुराना है। इस आरोप के चलते सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल मुरादाबाद पुलिस स्टेशन में अपना बयान भी दर्ज करवाया था। लेकिन कोई कार्रवाई न होने के चलते चार्जशीट दाखिल की गई है।

किसने करवाया एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज
एक साल पहले प्रमोद शर्मा नाम के शख्स ने ये मामला दर्ज करवाया था। प्रमोद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई अधिकारियों से ट्विटर पर टैग करते हुए मदद मांगी थी। साथ ही उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।

Sonakshi Sinha

बता दें पिछले साल प्रमोद शर्मा ने आत्महत्या का प्रयास भी किया। जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा का बयान लेने पुलिस मुंबई भी पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिलीं। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने मुरादाबाद आकर पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाया था।

सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ क्या है पूरा मामला
मुरादाबाद से जुड़ा ये मामला प्रमोद शर्मा का है। जो एक फैशन से जुड़ी इवेंट कंपनी चलाते हैं। उन्होंने एक साल पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी को अपने इवेंट में इनवाइट किया और दोनों के बीच एग्रीमेंट भी हुआ। लेकिन कार्यक्रम से कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने परफॉर्म करने से मना कर दिया। प्रमोद का कहना है कि इस इवेंट की करीब 600 टिकटें बिक गई थीं और इससे उन्हें काफी घाटा हुआ। वहीं उन्होंने सोनाक्षी को 37 लाख का पेमेंट भी किया था। लेकिन अब तक उन्होंने पैसा वापस नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X