'पागलपंती' के First LOOK रिलीज- जॉन अब्राहम से लेकर अनिल कपूर का मजेदार अंदाज़
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पागलपंती' के पोस्टर्स रिलीज किये गए हैं। फिल्म के आठों मुख्य किरदार के फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया गया है। पागलपंती में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। कुछ ही दिनों में फिल्म की ट्रेलर रिलीज होने वाली है।
बाटला हाउस के बाद जॉन इस कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। लिहाजा, वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।फिल्म की टैगलाइन है- दिमाग मत लगाना क्योंकि इनमें है नहीं.. कोई शक नहीं कि इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी बेसब्री है। पहले यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन मरजावां के साथ क्लैश ना करते हुए जॉन ने फिल्म को पोस्टपोन कर लिया। अब पागलपंती सोलो रिलीज कर रही है।
यहां देंखे पागलपंती के कैरेक्टर पोस्टर्स-


Click it and Unblock the Notifications











