किसका-किसका है 'करेक्टर ढ़ीला'... प्रीतम साहब?

इस फिल्म के संगीतकार प्रीतम पर आरोप लगा है कि उन्होंने ये गाना चुराया है। आरोप लगाने वाले व्यक्ति का नाम तरकीश मोहम्मद बताया जा रहा है जिनका कहना है कि ये गाना प्रीतम का नहीं बल्कि उनका है। उनके पास इस बात के प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने 30 जूलाई साल 2007 में इस गाने को रजिस्ट्रड करवाया था। तरकीश अपनी बात को लेकर अदालत पहुंचे हैं।
इससे पहले संगीतकार अनु मलिक ने भी कहा था कि ये गाना उनकी फिल्म अजनबी से चुराया गया है। उन्होंने भी साफ तौर कहा था कि संगीतकार प्रीतम ने चोरी की है। आपको बता दे फिल्म रेडी में सलमान-असिन की जोड़ी है। करेक्टर ढ़ीला लगातार टॉप टेन में बना हुआ है। लोग इसे खासा पंसद कर रहे हैं लेकिन लगातार चोरी की खबरों से पता नहीं चल पा रहा है कि करेक्टर ढ़ीला ...असल में आखिर है किसका???
;

Click it and Unblock the Notifications











