फ़िल्म जो बदल सकती है चैपलिन का इतिहास

फ़िल्म जो बदल सकती है चैपलिन का इतिहास

सौ साल में पहली बार एक ऐसी फ़िल्म दिखाई जा रही है जिसमें दुनिया भर में मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन तीन मिनट के रोल में नज़र आएँगे.

फ़िल्म का नाम है-'ए थीफ़ कैचर,' जो 10 मिनट की फ़िल्म है और 1914 में बनाई गई थी. फ़िल्म का प्रदर्शन अमरीका के वर्जीनिया फ़िल्म फ़ेस्टिवल के दौरान किया जा रहा है.

यह फ़िल्म पुरानी चीजों की बिक्री के दौरान प्रकाश में आई थी. फ़िल्म इतिहासकार और संरक्षक पॉल गिरुकी ने इसे खरीदा था. गिरुकी को यह फ़िल्म एक पुराने बक्से में मिली और उन्होंने उसे 100 डॉलर में खरीदा था.

पॉल गिरुकी ने बताया, "बक्सा खोलते ही मुझे इसका आभास हो गया था. मैंने फ़िल्म ख़रीदी और इसे घर लेकर आया. इसे कुछ मरम्मत की जरूरत थी. इसलिए मैंने इसे आलमारी में रख दिया. पिछले साल नवंबर महीने से ही यह वहीं पड़ा था. किसी और प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के कारण मैं इस बारे में भूल ही चुका था. "

अचरज भरा अनुभव

गिरुकी के अनुसार, "सुबह तीन बजे मैंने प्रोजेक्टर को स्टार्ट किया. मैंने देखा कि दो पुलिस वाले टहल रहे हैं. मुझे लगा कि यह चार्ली चैपलिन हैं. मैंने प्रोजेक्टर को बार-बार चलाया, बार-बार देखा और पाया कि यह चार्ली चैपलिन की पुरानी फ़िल्म थी जिसका प्रदर्शन नहीं हुआ था."

"ए थीफ़ कैचर" का निर्माण पांच जनवरी 1914 से 26 जनवरी 1914 के बीच किया गया था. फ़िल्म का प्रदर्शन 14 फरवरी 1914 को किया गया. फ़िल्म के स्टार थे - फ़ोर्ड स्टर्लिंग, मैक स्वैन, एडगर कैनेडी. चार्ली चैपलिन इस फ़िल्म में पुलिस वाले की भूमिका में तीन मिनट नज़र आते हैं.

गिरुकी ने बताया, "यह तीसरी फ़िल्म है जो उन्होंने कीस्टोन में की थी. यह ध्यान देने की बात है. इससे चैपलिन के काम का इतिहास बदल जाता है. इससे यह भी उम्मीद जगती है कि चैपलिन से जुड़ी कुछ अन्य फ़िल्में भी हैं जो सामने नहीं आईं हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X