आजकल सोनू सूद के लिए फरहा किसी देवी से कम नहीं..
उन्होंने कहा, "यह फराह खान की ताकत है..आज यातायात सुचारु रूप से चला। जय फराहजी।" वैसे आपको बता दें कि सोनू सूद इन दिनों फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर मे खलनायक का रोल निभा रहे हैं।
इससे पहले सोनू सूद उस समय भी यह कहकर सबको चौंकाया था कि उनसे किंग खान को जलन होती है। क्योंकि हैप्पी न्यू ईयर के निगेटिव रोल, जो कि वह कर रहे हैं, को शाहरूख करना चाहते थे लेकिन वह तो फिल्म के हीरो हैं इसलिए वह ऐसा नहीं कर सकते हैं इसलिए उन्हें जलन होती है।
'दबंग' में खलनायक छेदी सिंह के किरदार में नजर आने वाले सोनू ने कहा था कि वह सभी तरह के किरदार करने के लिए तैयार हैं बशर्ते वह अच्छे हों। सोनू ने आखिरी बार 'आर..राजकुमार' में नकारात्मक किरदार निभाया था। गौरतलब है कि 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिका में हैं। यह 23 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। इसमें बोमन ईरानी और अभिषेक बच्चन भी दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
